रेडक्रास सोसाइटी ने वृद्धजन आवास पर लगाया शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

रेडक्रास सोसाइटी ने वृद्धजन आवास पर लगाया शिविर

डा. अनुराग ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाएं

फतेहपुर, मो शमशाद । बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आरोग्य भारती के जिला सचिव, चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग के संचालित वृद्धजन आवास में होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सभी वृद्धजनों का डॉ अनुराग ने स्वास्थ्य परीक्षण कर होम्योपैथिक औषधियां भी प्रदान कीं। साथ ही

 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डा. अनुराग श्रीवास्तव।

सभी को पाचनशक्ति वर्धक व ताकत के सीरप प्रदान किए गए। अधिकांश वृद्धजन सर्दी खांसी, जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप व पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित थे। साथ ही प्रातः 11 बजे श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग बच्चों को डॉ अनुराग द्वारा बिस्कुट व फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सीताराम यादव, वार्डन अशोक कुमार, उमेश कुमार व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages