कानपुर , प्रदीप शर्मा - कानपुर नगर आल इंडिया गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन उ प्र के आवाहन पर मंगलवार को देशभर के पेंशनर्स व्दारा अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर कानपुर नगर के सभी विभागों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर नगर के समक्ष उपस्थित होकर जिला अध्यक्ष बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में दस सूत्रीय मांगों की तख्तियां लेकर धरना प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्त विधेयक विल 2025 से पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाएगा इस कारण पेंशनर्स में आक्रोष व्याप्त है। के डी ए पेंशनर्स के अध्यक्ष जे पी गौड़ ने बताया
कि सरकार कैशलेश के नाम पर अभी तक के डी ए समेत लाखों स्थानीय निकाय के पेंशनर्स को लागू नहीं किया है। अध्यक्ष बी एल गुलाबिया ने दस सूत्रीय मांगों को पढ़कर सुनाने के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को भेजने की मांग की गयी। इस अवसर पर क्रमल नाउमेश सिंह, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इंन्द्र जीत सिंह गिल, भोलानाथ पाल, रमाकांत वर्मा हीरालाल शर्मा, मेवालाल कनौजिया, विष्णु पाल. विजय बाल्मीकि, राजेन्द्र सिंह पाल शायद कहीं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment