कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवागंतुक कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय स्थित कैलाश भवन प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालय का पुराना गौरव वापस लाने के लिए आवश्यक है कि हम सभी मिलजुल कर शोध, प्रसार एवं शिक्षण कार्य करें। जिससे कृषि विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुनः ख्याति प्राप्त कर सके। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के रिक्त पदों पर शासन से अनुमति उपरांत भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी।
कुलपति डॉ गुप्ता ने कृषि नवाचार जैसे प्राकृतिक खेती,आधुनिक तकनीक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के उपयोग पर बल दिया।जिससे कृषि लागत में कमी और संसाधनों के कुशल उपयोग से फसल उत्पादकता में वृद्धि हो। इस अवसर पर डॉ.सी एल मौर्य,डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ महक सिंह,डॉ. कौशल कुमार, डॉ वी के त्रिपाठी, डॉ मुकेश श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी, वैज्ञानिक सहित अन्य सभी विश्वविद्यालय सदस्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment