बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव में एक व्यक्ति ने बाबुल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले चार पांच दिन पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दिया था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव के पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर सोमवार की सुबह फांसी पर लटक हुआ शव मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब आरोपी पति मोबिन शेख फरार चल रहा था। तभी से बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर
गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत पुलिस पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पांच पुत्र व दो पुत्री थी। इस घटना को देखते हुए गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मैं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट होने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment