चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । धर्मनगरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति के तत्वावधान में महासंगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए सेनानियों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न राज्यों आए लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौर की परिस्थितियों को याद करते हुए नई पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराया तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय मंत्री राकेश जैन ने समाज में रचनात्मक कार्यों के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। लोकतंत्र सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश राणा ने वर्तमान समय में लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति किसी की आलोचना नहीं करती और सभी को सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। आपातकाल सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि आपातकाल सेनानी समिति और राष्ट्रीय
लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति मिलकर भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश आर्य ने समिति के उद्देश्य और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राघव ने की। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी समिति के राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश आर्य, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रतन कुमार पारीक, शीतल प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक नवल किशोर मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री राकेश जैन, महाराष्ट्र के जगन्नाथ सहाने, उड़ीसा के सुशील पांडेय, बलिया के चंद्रशेखर सिंह, लखनऊ के ओंकार सिंह, बिहार के सांवलिया गिरी, मथुरा के आचार्य देवेंद्र चैतन्य आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment