हिमांशु को नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 12, 2026

हिमांशु को नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । मुख्यालय के बलदाऊगंज निवासी शिक्षक गौरी शंकर द्विवेदी के पुत्र युवा अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों और अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता का इजहार किया है। गौरतलब है कि अधिवक्ता हिमांशु द्विवेदी ने वर्ष 2021 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत शुरु की थी। वह वर्तमान समय में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने इंटर तक की शिक्षा चित्रकूट इंटर कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से


एलएलबी की पढाई की है। उनकी नियुक्ति पर विजय द्विवेदी, नितीश सोनी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अंकिता द्विवेदी, केशव सिंह, श्रीकांत पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, मनजीत गुप्ता, पीयूष शुक्ला, शुभम द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, सतेन्द्र दुबे व सोनू पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता का इजहार किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages