पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच गांव निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ पुत्तू सिंह पुत्र मेंबर सिंह उम्र 50 वर्ष साइकिल से वह शनिवार को अपने रिंग बोर कालेश्वर से घर निवाईच खाना खाने जा रहे था तभी निवाईच नहर की पुलिया के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने रात 10:00 बजे टक्कर मार दी जिससे गंभीर अवस्था में पी आर वी ने अस्पताल भर्ती कराया जहां पर मौत हो गई वही उसके भाई भूपेंद्र ने बताया कि मेरा भाई शाम 5:00 बजे घर से गेहूं कटाई के लिए हार्वेस्टर के लिए रिंग बोर गया हुआ था जब हार्वेस्टर नहीं मिला तो वह रात को 10:00 बजे साइकिल से घर वापस निवाईच जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और मौत हो
गई बताया कि पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था दिवंगत के एक लड़की गौरी व एक लड़का कृष्णा है किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था पत्नी दीपा वा मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है भाई ने बताया एक्सीडेंट होने के बाद पीआरबी की टीम उसे अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


No comments:
Post a Comment