बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत जरर, ब्लाक महुआ अंतर्गत सरकारी हैंडपंप को ग्राम प्रधान जरर श्रीमती सुधा के परिजनों द्वारा खोलकर ले जाने व पाइप आदि निकाल ले जाने की शिकायत गांव के मजदूर अंकित कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर किया है अंकित ने बताया कि नहर की पुलिया के पास जरर रोड में सीसी सड़क के किनारे पहाड़ के पास लगे सरकारी हैंडपंप को जो मजदूरों, किसानों व आम राहगीरों के पानी का साधन था को ग्राम प्रधान जरर श्रीमती सुधा गुप्ता पत्नी रज्जू गुप्ता का सगा चचेरा देवर निंदा गुप्ता खुलवा कर ले गया है तथा पाइप निकाल लिया और बोर में पत्थर डाल दिया एवं हैंडपंप की निशानी मिटाने हेतु निंदा गुप्ता आदि ने उक्त स्थान को
मोरम से पाट दिया है इस संबंध में पंचायत सचिव जरर को भी सूचित किया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने जांच कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। पंचायत में हैंडपंप मरम्मत आदि में भ्रष्टाचार का ये मामला नया नहीं है अब देखिये विभाग इस क्या कार्यवाही करता है। जब पूरे मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी महुआ से ली गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर आपने बताया है तो जांच करा कर कार्रवाई जरूर कराई जाएगी।


No comments:
Post a Comment