सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया हुई प्रारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया हुई प्रारंभ

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान संकाय समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि बैचलर ऑफ न्यूट्रीशन एण्ड डाइटेटिक्स (ऑनर्स) के लिए उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान में 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ अंग्रेजी विषय का भी होना चाहिए। संस्थान द्वारा फिजियोथेरेपी ओपीडी, स्वास्थ्य केंद्र, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे सुविधा एवं पोषण परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम एवं उन्नत शिक्षण संसाधन उपलब्ध हैं। छात्रों को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं


अन्य संबद्ध अस्पतालों में क्लिनिकल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान सुदृढ़ होता है। संस्थान में बीपीटी, बीएमएलएस, बीएमआरआईटी, बी.ऑप्टोम, बीएओटीटी, बीएनडी एवं बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी जैसे स्नातक पाठ्यक्रम संचालित हैं व एमपीटी, एमएमएलएस, एमएमआरआईटी, एम.ऑप्टोम एवं एमएनडी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, रिसर्च संस्थानों, फार्मास्युटिकल कंपनियों एवं हेल्थकेयर इंडस्ट्री में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, ऑप्टोमेट्री और न्यूट्रीशन जैसे क्षेत्रों में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। संस्थान में स्वास्थ्य केंद्र, फिजियोथेरेपी ओपीडी, एक्स-रे एवं पैथोलॉजिकल जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।ओपीडी का संचालन सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस से संपर्क कर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages