सीएसए के नए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने संभाला कार्यभार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

सीएसए के नए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने संभाला कार्यभार

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कार्यभार संभाला। उन्होंने सीएसए के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं व अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग को मिलकर काम करना होगा। कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के नाम व प्रसिद्धि के लिए सभी को सेवाभाव से मिलकर काम करना होगा। इसके लिए दूरगामी सोच व उसके सकारात्मक परिणाम को ध्यान में रखकर ऐसी योजना बनानी होंगी जो विश्वविद्यालय को प्रगति के शिखर पर ले जाएं। उन्होंने वैज्ञानिकों से ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण हासिल कराने  की बात कही जिससे वे स्वरोजगार स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर बनें। बैठक में कुलपति


के तकनीकी सचिव ओमप्रकाश,विश्वविद्यालय की कुलसचिव रेनू सिंह, निदेशक शोध डॉ महक सिंह, निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी,कृषि कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. कौशल कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुकेश मुकेश श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी मौजूद रहे।

नव कुलपति ने  किसानों को विश्वविद्यालय के सहयोग से अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करवाना,विश्वविद्यालय के बाहरी केंद्रों पर शोध गतिविधियों को बढ़ावा देना, जिससे उन्नत बीजों व तकनीकों का विकास हो, सकारात्मक सोच के साथ काम करने व विद्यार्थियों को विदेशी तर्ज पर शिक्षा मुहैया करवाने संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान देने पर जोर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सकें व मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में भी काम किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages