भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास चित्रकूट में मंगलवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सुनील कुमार यादव कार्य अधिकारी, राकेश कुमार अभियंता, विश्वजीत यादव, इंद्रपाल प्रशासनिक अधिकारी, संजय सिंह राणा वरिष्ठ पत्रकार, ग्राम प्रधान रानीपुर भट्ट, सी.पी. पाण्डेय कोर्स को ऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कलचिहा में कृष्ण कुमार सिंह पूर्व राज्य मंत्री गौ सेवा आयोग, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मानिकपुर में विनोद चंद्र द्विवेदी प्रतिनिधि नगर पंचायत मानिकपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सरधुआ मे जगदीश प्रसाद गौतम क्षेत्रीय संयोजक एवं शंकर दयाल निषाद मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

इसी क्रम में जनपद के राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर में बाबा साहब अंबेडकर का जन्मदिवस बडे़ ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सिंह ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन करते हुए योगाचार्य संजय कुमार ने सभी किशोरों को संविधान और बाबा साहब के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। अंत में योगाचार्य ने सभी को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई कार्यक्रम में शिक्षक मानवेंद्र मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, भरत मिश्रा, कंप्यूटर शिक्षक राजबहादुर सिंह, आरक्षी रामकैलाश, मनीष कुमार, रणवीर, अजीत कुमार, संस्था कर्मचारी दिलीप कुमार व लवलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages