8 बीघा की फसलकर जलकर हुई राख, प्रशासन से मांगी मदद
बांदा, के एस दुबे । प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल रहे किसानों को अब अकस्मात आगजनी की घटना से होने वाले फसल का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अभी तक प्रकृति के बेमौसम ओलावृष्टि और बरसात होने के कारण किसानों की फसल को भारी मात्रा में क्षति पहुंची थी वहीं तिन्दवारी थाना क्षेत्र के धौषण गांव में विद्युत शार्ट शर्किट से आग लगने से लगभग 8 बीघा की फसलकर स्वाहा हो गयी।
तिन्दवारी के ग्राम धौसड़ निवासी श्री चैम्पियन ने विद्युत शार्ट सर्किट से जलकर राख हुई लगभग 8 बीघा की फसल को लेकर बताया कि बमुश्किल किसी तरह से बारिश और ओलावृष्टि से फसल को बचाया, लेकिन किसानों के भाग्य में कभी प्राकृतिक आपदा कहर बनकर बरसती है तभी विद्युत शार्ट सर्किट। आग लगने की घटना से किसान बुरी तरह से आहत है। किसान श्री चैम्पियन ने जिला प्रशासन से मांग करते हुये कहा है कि उसके गुजर बसर का एक मात्रा सहारा यह फसल थी जो जलकर स्वाहा हो गयी। उसकी फसल का मुआवजा दिलाया जाये ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।


No comments:
Post a Comment