कोतवाली नगर बांदा में आयुक्त और डीआईजी ने सुनी फरियाद
तिन्दवारी में डीएम और एसपी ने किया समस्याओं का निस्तारण
बांदा, के एस दुबे । आज जनपद के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली नगर बांदा में मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. के द्वारा समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। तिन्दवारी में जिलाधिकारी जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल ने बैठकर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया। उप्र की योगी सरकार के द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जहां जनपद के अफसरों को सख्त निर्देशित किया जा रहा है। उसी क्रम में आज जनपद के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली नगर बांदा में आयोजित थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त
चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना तिंदवारी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित टीमों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया है।


No comments:
Post a Comment