फ्लाइओवर के नीचे सीढ़ियों का निर्माण प्रस्तावित
व्यापारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चकरेही चौराहा से ट्रैफिक चौराहा तक बना फ्लाइओवर जहां शहर को जाम से राहत दिलाने वाला विकास का प्रतीक बना, वहीं उसके नीचे सिमटती जिंदगी ने हजारों छोटे व्यापारियों के सपनों को जैसे कुचल दिया था। ग्राहकों की आवाजाही थमने से रोजी-रोटी पर संकट गहराया, और हालात भुखमरी तक पहुंच गए। ऊपर से रेलवे द्वारा दोनों ओर कंक्रीट की दीवार खड़ी कर देने से यह दर्द और भी गहरा हो गया। व्यापारियों का आक्रोश सड़कों पर उतरा, ज्ञापन दिए गए, आवाज उठी- पर समाधान दूर था। इसी बीच समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और व्यापारियों के हक में खड़े हुए। उनके
![]() |
| समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल |
अथक प्रयासों और बांदा-चित्रकूट की सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल की पहल से अब रेलवे लाइन के दोनों ओर सीढ़ियों का निर्माण सुनिश्चित हुआ है। यह खबर जैसे ही फैली, ओवरब्रिज के नीचे सन्नाटा झेल रहे बाजार में खुशियों की हलचल लौट आई। व्यापारियों ने इसे अपनी जिंदगी में नई उम्मीद की सीढ़ी बताया और दोनों नेताओं के प्रति आभार जताया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment