डीएम और एस पी ने तिंदवारी थाने में फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए टीम गठित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 11, 2026

डीएम और एस पी ने तिंदवारी थाने में फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के लिए टीम गठित

तिंदवारी, बांदा, के एस दुबे । थाना तिंदवारी परिसर में आयोजित थाना स्तरीय समाधान दिवस में मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी जे रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी कुल तीन समस्याएं राजस्व स्तर की आई जिनमें धौंसड गांव निवासी महेंद्र पाल तिवारी गोबर गड्ढे को लेकर शिकायत की जिस पर पुलिस और राजस्व की टीम गठित कर मौके पर निस्तारित किए जाने को लेकर अधिकारियों ने निर्देश दिए वहीं भूरा निवासी महुई ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केंद्र का


निरीक्षण करने के साथ-साथ हाल ही में तिंदवारी थाने के छज्जा गिरने को लेकर निरीक्षण किया वहां साफ सफाई को लेकर संतोष जाहिर किया तथा हर पटल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, थाना अध्यक्ष तिंदवारी संदीप कुमार पटेल  ,एस एस आई सुभाष चंद्र , सब स्पेक्टर रामचंद्र यादव व कानूनगो अंजनी कुमार समेत दर्जनों लेखपाल मौके पर मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages