एसडीएम रामऋषि रमन ने दी जानकारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें 237 मानिकपुर विधानसभा में निर्वाचक रजिस्ट्रीकारण अधिकारी राम ऋषि रमन, 47 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकारण अधिकारी, 43 सुपरवाइजर एवं 436 बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए, वृहद पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाया गया। बीती 6 जनवरी को आलेख प्रकाशन के बाद फॉर्म 6 के माध्यम से प्राप्त आवेदन से 13029 नए नाम जोड़े गए, फॉर्म 7 के माध्यम से 1473 अपात्र मतदाता के नाम विलोपित किए गए तथा फॉर्म 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदन 2578 मतदाताओं की प्रविष्टि में सुधार किया गया। जिसके बाद बुधवार को अंतिम रूप से मतदाता
सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें 176658 पुरुष तथा 144914 महिला एवं 4 तृतीय लिंग के मतदाता इस प्रकार कुल 321576 मतदाता मतदाता सूची में विद्यमान हैं। मतदाता सूची जन सामान्य के निरीक्षण के लिए प्रत्येक बूथ और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के साथ संबंधित तहसील में उपलब्ध हैं, जिसे किसी कार्य दिवस में निरीक्षण किया जा सकता है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गया हो, त्रुटिवस किसी का नाम डबल अंकित रह गया हो या मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार का त्रुटि सुधार किया जाना अपेक्षित हो तो किसी भी कार्य दिवस में अपने बीएलओ से मिलकर आवेदन कर सकते हैं जिसका तत्काल निराकरण किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment