मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 11, 2026

मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ डाॅ सेमुएल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ दिलीप सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने वेबिनार के माध्यम से विभिन्न रोग में होम्योपैथिक चिकित्सा का प्रभाव विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर डाॅ शैलेन्द्र सिंह, डाॅ राजेश कुमार, डाॅ राजेश पांडेय, डाॅ करिश्मा श्रीवास्तव, डाॅ शशी केशरवानी, डाॅ सौम्या शुक्ला आदि मौजूद रहे।



इसी क्रम में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में डाॅ राजेश कुमार एवं डाॅ प्रीती झा ने कुल 135 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की तथा ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत होने वाले रोगों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के तरीके बताएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages