मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक मनेगा उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक मनेगा उत्सव

बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी  आगामी 5 जून से 21 जून तक विभिन्न भव्य और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इस वृहद अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथमश् के संकल्प के साथ देश की निरंतर सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधे उन्हें लाभान्वित किया है। आज देश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। 


भाजपा द्वारा 16 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रशासनिक और सांगठनिक स्तर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण से कार्यक्रमों का शंखनाद होगा।  जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्मीडिया संवादश् का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर आम जनता के लिए प्रशासनिक सहयोग से जन कल्याण शिविरश् लगाए जाएंगे। जिला स्तर पर श्विकसित भारत संकल्प सम्मेलनश् का आयोजन होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।प्राकृतिक खेती पर आधारित विशेष कार्यशाला होगी, जिसमें क्षेत्र के उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। मंडल स्तर पर बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर अभियान का समापन होगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रूपरेखा तैयार करने के दौरान जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, विवेकानंद गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, वन्दना गुप्ता, उत्तम सक्सेना, आनंदी साहू, दुर्गा चौरसिया, रामभवन उपाध्याय, और रूपा चौहान शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी ने भी बैठक में हिस्सा लिया और कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने का संकल्प लिया।  जिला प्रभारी ने सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और जन-कल्याणकारी शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने में मदद करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages