हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आने से टेलर्स की दुकान मे लगी आग, 15 लाख का हुआ नुकसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आने से टेलर्स की दुकान मे लगी आग, 15 लाख का हुआ नुकसान

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड कॉलेज मार्केट की दुकान नंबर 18 में मोहम्मद इस्माइल पुत्र मोहम्मद जमील अहमद के द्वारा न्यू स्टार ट्रेलर्स  के नाम से सिलाई करने का काम करते थे। बीते बुधवार की रात्रि करीब 10:00 बजे रात में दुकान बंद करके घर चला गया वहीं बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि दुकान के ऊपर से निकली 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की जर्जर लाइन टूट कर दुकान के ऊपर गिर जाने से आग लग गई, जैसे ही वहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो दुकान मालिक मोहम्मद इस्माइल क़ो सुबह 4:00 जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे


दुकान मालिक के द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलवाया, और आग बुझाने का काम किया गया। वही दुकान में रखे ग्राहकों के सिलाई करने वाले पूरे कपड़े जो बकरीद के त्यौहार सिलाई करने के लिये आये थे, 9 सिलाई मशीन, एक इंटरलॉक मशीन एक कूलर बंसल कंपनी का व दुकान का फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, पीड़ित मोहम्मद इस्माइल के द्वारा गुरुवार को बबेरू क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव बबेरू उप जिलाधिकारी, व विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages