बांदा तहसील में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रगणकों को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

बांदा तहसील में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रगणकों को किया गया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । तहसील बांदा अंतर्गत चल रही जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। तहसील सभागार बांदा में आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक में तहसीलदार विकास पांडेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। कुल 524 एन्यूमरेटर ब्लॉक (ईबी) में से 29 ईबी का कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया गया है। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि अब तक मकान जनगणना का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सम्मानित किए गए प्रगणकों में सहायक


अध्यापक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक और अनुदेशक शामिल रहे। प्रशासन ने सभी प्रगणकों की मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए शेष कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आह्वान किया। तहसीलदार ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है तथा उनके सहयोग से कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages