बांदा, के एस दुबे । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जारी किए गए कड़े आदेश के तहत जिले के 32 उप-निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। तबादला सूची पर नजर डालें तो जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों और थानों की कमान इधर से उधर की गई है।दीपक कुमार सैनी को थाना बिसंडा से हटाकर महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय चौकी के वर्तमान प्रभारी आकाश शुक्ला को अब खाई पार
चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाई पार चौकी के प्रभारी अंश त्यागी को पैपरेंदा चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है।अजीत कुमार चौकी प्रभारी मुरवल को अब थाना बिसंडा स्थानांतरित किया गया है। महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान को गति देने के लिए महिला उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।सृष्टि नगाइच को मिशन शक्ति केंद्र मटौंध के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर कूरसेजा चौकी प्रभारी की कमान दी गई है। कूरसेजा की पूर्व चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर को अब मिशन शक्ति केंद्र का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अशोक कुमार को मर्दानाका चौकी प्रभारी के रूप में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन से ही सुरेंद्र सिंह को थाना अतर्रा में एसएसआई के पद पर भेजा गया है। अतर्रा थाने के पूर्व एसएसआई अरविंद कुमार को अब कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है। ब्रहमदेव गोस्वामी कस्बा प्रभारी पैलानी डेरा को भी अब कोतवाली नगर भेजा गया है। बहेरी के कस्बा प्रभारी बुद्धि सागर अब ओरण चौकी प्रभारी का पदभार संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी 32 अधिकारियों को आदेश मिलते ही नए कार्यस्थल पर मुस्तैद होने को कहा गया है, ताकि थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली प्रभावित न हो।


No comments:
Post a Comment