चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के विश्व प्रसिद्ध सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में रेटिनो ब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह के दौरान बच्चों की आँखों में होने वाले कैंसर को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर, पम्पलेट, रंगोली, फोटोबूथ और रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बच्चों की आँखों की पुतली में सफेदी, तिरछापन या लगातार लालपन जैसे संकेत सामान्य नहीं बल्कि गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। अस्पताल के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉ इलेश जैन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ आलोक सेन तथा ऑक्यूलो प्लास्टी विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र
![]() |
| रेटिनो ब्लास्टोमा के लक्षण व इलाज पर की गई जागरूकता रैली |
पाटीदार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान ने लोगों का ध्यान मासूम बच्चों की आँखों की सुरक्षा की ओर खींचा। डॉ नरेंद्र पाटीदार ने कहा कि समय रहते पहचान और उपचार से बच्चों की आँख और जीवन दोनों बचाए जा सकते हैं। परिक्रमा मार्ग में निकली जागरूकता रैली को चिकित्सकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोगों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment