बांदा, के एस दुबे । पूर्व मंत्री व अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह की आज पुण्यतिथि पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह मुख्तियार खाना में विवेक सिंह एडवोकेट की पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि पर बार अध्यक्ष ने श्री सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि हमारे बार संघ में पूर्व मंत्री विवेक सिंह बहुत बड़ा योगदान था और हम उनके इस योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं। हमने आज उनकी
मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की है और उन्हें सदा याद रखा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह,राजा भैया मिश्रा, अधिवक्ता संघ के महासचिव राजेश त्रिपाठी सोनू समेत आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment