हीटबेव और लू से बचाने के लिये किया गया प्रयास
स्वयंसेवी संस्थाएं करें पहल, प्रशासन करेगा पूरी मदद
बांदा, के एस दुबे । बांदा जनपद में पहली बार गर्मी, लू और हीटबेव से बचाव के लिये जिला प्रशासन ने शीतल पेयजल और छबील व्यवस्था को चालू कर डगरोहियों को राहत देने का भरसक प्रयास किया है। कचेहरी तिराहे पर जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा शरबत, चने का राहगीरों ने जमकर लुत्फ उठाया। यह नवागन्तुक डीएम की गर्मी से बचाव के आम जनता के लिये अनोखी व्यवस्था का सृजन किया गया है।जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है, जिसके द्वारा कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है।, निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ
जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का का वितरण अपने हाथों से किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा । उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है, जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके, उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगेस इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो एवं तपती धूप से उनका बचाव हो सकेस उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत, वाली एवं सहज होगीस इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांदा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment