पांच जून को थरियांव में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: विराज शास्त्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

पांच जून को थरियांव में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: विराज शास्त्री

गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर, शुद्ध पेयजल व जागरूकता अभियान चलाकर कर रहे जागरूक

फतेहपुर, मो शमशाद । लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा जनपद में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों को लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री ने कहा कि संस्था अनुसूचित, पिछड़े, दलित एवं आम जनमानस के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव-गांव तक विकास और जनसेवा के कार्य पहुंचाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियां, जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बताया कि फाउंडेशन की ओर से शुद्ध पेयजल

पत्रकारों से बातचीत करते फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री व विभाकर शास्त्री।

उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 20 हजार लीटर क्षमता के आरओ प्लांट स्थापित कराने की पहल की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नगर क्षेत्र के कलेक्टरगंज वार्ड, ज्वालागंज, नारायणपुर, बेरुईहार, मिर्जापुर, अशोक नगर, शिवपुरी समेत अन्य इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लगभग 500 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से करीब 700 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित शिविरों के माध्यम से लगभग 1000 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में आगामी पांच जून को हथगाम क्षेत्र में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का निःशुल्क परीक्षण एवं दवा वितरण किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री ने कहा कि संस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages