यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने मुलायम सिंह, समर्थकों में जश्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने मुलायम सिंह, समर्थकों में जश्न

तीस मई को रानी कॉलोनी कार्यालय में होगा सम्मान समारोह

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों और यादव समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाइयां दीं। राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश लालजी यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण, संघर्षशील व्यक्तित्व और मजबूत कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव।

गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य होंगे। जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव हमेशा समाज के हितों के लिए आगे बढ़कर काम करते हैं और युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाज की आवाज और बुलंद होगी। इस अवसर पर चैधरी राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश ने भी मुलायम सिंह यादव एडवोकेट को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा और युवाओं को नई दिशा देने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में आगामी तीस मई को यादव महासभा कार्यालय रानी कॉलोनी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages