आदिवासी समाज को दिलाएंगे उसके अधिकार: ओम प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

आदिवासी समाज को दिलाएंगे उसके अधिकार: ओम प्रकाश

वोट लेकर भूलने वालो को समाज सिखाएगा सबक

भारतीय आदिवासी गिहार महासभा देश भर के वंचित समाज को जोड़ने का करेगी काम 

फतेहपुर, मो शमशाद । बरसो से उपेक्षा का शिकार आदिवासी समाज को इसके अधिकार दिलाने के लिये अलग अलग प्रदेशो में जाकर भरतीय आदिवासी गिहार महासभा वंचित समाज के लोगो को जोड़ने का कार्य कर रही है। समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी उक्त बातें भारतीय आदिवासी गिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार ने पत्रकारों से बातचीत में कही। शनिवार को पटेल नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय आदिवासी गिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंत्री समेत 31 सदस्यीय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकरणी की घोषणा की जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पत्रकारों से बातचीत करते गिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार। 

चंद्रशेखर गिहार, चार उपाध्यक्ष अजय गिहार, रामाशंकर गिहार, जिलेदार सिंह, कामत प्रसाद महामंत्री हंसराज, महामंत्री कोषाध्यक्ष अनिल गिहार समेत 31 सदस्य बनाये गये है संगठन के बारे में बयाया कि कई प्रदेशों के अध्यक्ष मनोनीत किये जा चुके है जल्द ही अन्य प्रांतों तक संगठन की पहुँच होगी। बताया कि आदिवासी घुमन्तु जातियों को मुख्य धारा में लाने के लिए उन्होंने संगठन बनाया था जो अब विस्तृत रूप ले रहा है। आदिवासी जातियों का राजनैतिक शोषण किया गया उनके अधिकारो से वंचित रखा जा रहा है। आदिवासी समाज अब अपने उपेक्षा व अपमान को अब और बर्दाश्त नही कर सकता। उनका राजनैतिक दुरुपयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा समेत अन्य प्रान्तों में बड़ी संख्या आदिवासी समाज के लोग रहते है। राजनैतिक दल वोट लेने के बाद भूल जाते है। वंचित समाज की जगाने व उनको मुख्य धारा में शामिल कराये जाने के लिए संगठन जल्द ही अन्य प्रांतों में उपस्थिति दर्ज करवाएगा। उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रांतों में संगठन अपने समाज को राजनैतिक रूप से मजबूती दिलाने का काम करेगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages