वृक्षारोपण के दौरान एक वृक्ष पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन के नाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

वृक्षारोपण के दौरान एक वृक्ष पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन के नाम

नेत्र चिकित्सालय में हुआ वृक्षारोपण,एक वृक्ष पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन के नाम भी लगा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि - परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट जानकीकुंड के चिकित्सालय प्रांगण में आज वृक्षारोपण किया गया। और एक वृक्ष पद्मश्री स्व डॉ बी के जैन के नाम भी लगाया गया।सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डा  इलेश जैन ने बताया कि पद्मश्री स्व डॉ बी के जैन हर वर्ष वृक्षारोपण समय समय कराते थे और लोगों से अपील करते थे कि एक वृक्ष हर व्यक्ति को लगाना चाहिए और उसकी पूरी देख रेख करके तैयार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा है उसी तरह प्रकृति भी अपना असर कही न कहीं हमको दिखा रही है, आप देख रहे है कि किस तरह भीषण गर्मी हर वर्ष बढ़ रही है ये प्रकृति और पर्यावरण से छेड़छाड़ का ही परिणाम है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर


व्यक्ति  कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए और उसकी पूरी देख भाल कर तैयार करे क्यों कि वृक्ष जीवन का आधार है।  डॉ जैन ने कहा कि प्रकृति का दोहन ना खुद करें और ना दूसरों को करने दे अगर कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है तो उसे रोकें और समझने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सदगुरू परिवार ने 5100 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है और बताया कि सदगुरू परिसर का 50% हिस्सा वृक्षारोपण के लिए समर्पित है,क्यों कि "वृक्ष है तो कल है"और वृक्ष से हम सबका जीवन है। इस मौके पर महिला समिति की अध्यक्षा उषा बी जैन ,  वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अलोक सेन, डॉ राजेश जोशी, आर बी सिंह चौहान, देवेंद्र सचान, ऋषि बोरा, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला ,डी एस तिवारी  सहित सभी चिकित्सक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages