बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव की विद्युत की व्यवस्था धड़ाम, समाजसेवी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था सही करवाने की किया माँग बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव में पिछले दो सप्ताह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम पड़ी हुई है, जिसको लेकर समाजसेवी मनीष पटेल दर्जनों ग्रामीणों के साथ आज शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे बबेरू विद्युत केंद्र मे विद्युत की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निभौर गांव में विद्युत व्यवस्था जो धड़ाम
पड़ी है, उसको सही करवाने की मांग किया है. वही चेतावनी भी दिया है की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के साथ अनशन व आंदोलन करने क़ो बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, इस मौके पर विनोद कुमार,अशोक वर्मा,रमाकांत, सोनू सिंह, राम निरंजन, शिव शंकर, छोटेलाल, सोहन कुमार कामता साहू,बुधराज, सरोज कुमार, सुरेश कुमार, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment