थाना समाधान दिवस पर दो प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

थाना समाधान दिवस पर दो प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता पर संपन्न, सुनी फरियादियों की समस्याएं बबेरू कोतवाली शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी अध्यक्षता पर संपन्न किया गया। जिसमें बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से कुल 12 फरियादियों ने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर टीम को भेज कर निस्तारण कराया गया है, वहीं शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित पुलिसकर्मी व


लेखपाल को सौंपकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं, जिसमें ज्यादातर मामले जमीनी विवाद राजस्व विभाग व पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, इस मौके पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, सहित कोतवाली क्षेत्र के सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक व कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages