शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया जाये बकरीद पर्वः डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया जाये बकरीद पर्वः डीएम

सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाहीःएसपी

बांदा, के एस दुबे । बकरीद पर्व को देखते हुये जिलाधिकारी अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर बकरीद पर्व को शान्तिपूर्ण और सदभाव के साथ मनाने पर जोर दिया। गौरतलब हो कि बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा महर्षि बामदेव सभागार में जनपद के सभी धर्मगुरुओं व पदाधिकारियों के साथ शान्ति समिति बैठक की गई। बैठक में सभी धर्मगुरुओं, पदाधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार बकरीद आदि पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता कर शासन द्वारा


जारी आदेशों-निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया तथा साथ ही सभी के सुझाव भी लिये गये। बैठक में सभी से आगामी त्यौहारो को शान्ति पूर्वक एवं परम्परागत तरीके से मनाने हेतु अपील की गयी एवं किसी नई धार्मिक परम्परा को बिना अनुमति शुरु न करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अफवाहों पर ध्यान ना देनें तथा किसी भी प्रकार की समस्या/घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान अपर जिला अधीकारी बांदा कुमार धर्मेन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक सहित पुलिस व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages