चित्रकूट में तैयार हुआ करोड़ों का नया भवन, जनता को मिलेंगी तेज और आसान सेवाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

चित्रकूट में तैयार हुआ करोड़ों का नया भवन, जनता को मिलेंगी तेज और आसान सेवाएं

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में प्रशासनिक सुविधाओं को आधुनिक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 3.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के नवीन भवन का निरीक्षण प्रभारी मंत्री एवं श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने किया। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भवन की गुणवत्ता, निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। मंत्री ने कार्यदायी संस्था

नया रजिस्ट्रेशन भवन,का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, बांदा को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, इसलिए भवन को जल्द विभाग के हवाले किया जाए ताकि कार्यालय संचालन शुरू कर आमजन को तेज, सुगम और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में भी खासा सक्रियता का माहौल दिखाई दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages