तैयारी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 22, 2026

तैयारी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

आगामी चौबीस मई को होगी शक्ति केन्द्र की बैठकें

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी चौबीस मई को होने वाली शक्ति केंद्र बैठकों की तैयारी बैठक शुक्रवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में आयोजित हुई, धाता मंडल के सभी पंद्रह शक्ति केन्द्र संयोजकों की उपस्थिति में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी द्वारा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सुशीला मौर्या, विकास पासवान, विमलेश पांन्डेय, प्रदीप सिंह व जितेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खखरेरू मंडल में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि संगठन के दिशा-

तैयारी बैठक में भाग लेते भाजपाई।

निर्देशन पर प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को मनकी बात कार्यक्रम के उपरांत बूथ की बैठक करनी है, वहीं अन्तिम से पूर्व सप्ताह के रविवार को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित कर बूथों की बैठकों की तैयारी पर चर्चा करते हुए अभियानों व कार्यक्रमों की चिंता करनी है। यहां शुभम् सिंह, सुनील कुमार, इन्द्रपाल पासवान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजयीपुर मंडल में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में प्रीति सिंह, विक्रम निषाद, भोला तिवारी, प्रेमदत्त तिवारी, रामप्रताप सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। खागा मंडल की बैठक में विकास पासवान, पंकज त्रिवेदी, विमलेश पांन्डेय, बृजेश सिंह सहित शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages