हिंदू महासभा ने मनाई वीर सावरकर की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

हिंदू महासभा ने मनाई वीर सावरकर की जयंती

सावरकर को भारत रत्न देने की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा ने कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में हिंदू हृदय सम्राट, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।

क्रांतिकारी गतिविधियों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक संचालित किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को हथियार एवं क्रांतिकारी साहित्य उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार की सेल्युलर जेल में वर्षों तक काला पानी की सजा भुगतने वाले महान क्रांतिकारी को आज तक भारत रत्न न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि वीर सावरकर के जीवन संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके जीवन परिचय को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया जाए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, मुकेश चैरसिया, श्रवण कुमार, गौरी शंकर दुबे, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, नीलम यादव, पुष्पा गुप्ता, स्वामी गणेशानंद महाराज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages