रक्त संकट में आगे आया सर्व फॉर ह्यूमैनिटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

रक्त संकट में आगे आया सर्व फॉर ह्यूमैनिटी

छह युवाओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में रक्त की कमी को देखते हुए समाजसेवी संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। बिंदकी से संस्था के सदस्य मानस रक्तकेंद्र नऊवाबाग पहुंचे, जहां छह युवाओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में सतनाम सिंह, रोहित सिंह, कल्याण सिंह, सूर्यांश सिंह, अंकित सिंह चैहान एवं रोहित यादव शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने लोगों

रक्तकेन्द्र में रक्तदान करते सदस्य।

से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि सर्व फॉर ह्यूमैनिटी लगातार जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर संस्था से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनामिका पाल, अंजलि, अनुस एवं विष्णु मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages