अवैध खनन एवं अंधाधुंध हो रही पेडो़ की कटाई की जांच कराकर की कार्रवाई की मांग
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी व जनसेवक जयराम सिंह बछेउरा की अगुवाई में आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अमित आसेरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर बताया कि बांदा का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच हो गया है। प्रशासनिक ढुलमुल रवैया के कारण गंभीर पर्यावरण संकट गहरा गया है।अगर यही रहा तो आने वाले समय में सांस लेने के लिए आक्सीजन भी नसीब नहीं होगी।आगे कहा कि वृक्षो की अवैध कटाई तत्काल रोक कर हरित पट्टी का निर्माण,अवैध बालू खनन के चलते जलस्रोतों के विनाश के चलते जीवनदायिनी केन नदी समेत अन्य जलस्रोतों से भारी मशीनों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन ने पर्यावरण का संतुलन पूरी तरह विगाड़
दिया है, तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।भीषण गर्मी से निजात के लिए प्रमुख चौराहे,आम नागरिकों को छाया के साथ ही साथ ओ आर एस,पानी की ब्यवस्था की जाए।बिजली पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति की जाए पर्यावरण संरक्षण पर जनांदोलन की शुरुआत में ही अवैध खनन व प्रदूषण फैलाने वालो के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।वही किसान सेवक जयराम सिंह बछेउरा ने एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा के ऊपर भी आरोप लगाते हुए कहा कि एस डी एम पैलानी के संरक्षण में अवैध खनन का खुला खेल ठेकेदारों की मिलीभगत से किया जा रहा है, तहसील के सामने से खुलेआम ओवरलोड ट्रक निकल रहे है अवैध खनन को रोकने की सख्त जरूरत है। वहीं जिलाधिकारी ने एसडीएम पैलानी व बनविभाग की संदिग्ध भूमिका पर ठोस जांच कराकर सत्यता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने को लेकर आश्वस्त किया है।इस दौरान मोहनलाल वर्मा, शिवम, छोटेलाल, हरीकेशन, घासीराम निषाद, शिवम शुक्ला, वीरु सिंह, कमल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment