राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को किया याद
बांदा, के एस दुबे । देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए न सिर्फ आधुनिक राष्ट्र का निर्माण किया, बल्कि पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के लिए भी
ऐतिहासिक कार्य किए। यही वजह है कि उन्हें दुनिया श्शांति दूतश् के रूप में जानती है। अंग्रेजों ने जब भारत छोड़ा, तब देश की स्थिति एक खंडहर जैसी थी। लेकिन पंडित नेहरू की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज का सशक्त और संप्रभु संपन्न भारत दुनिया की गिनी-चुनी महाशक्तियों में से एक है। विज्ञान, तकनीक और आधुनिक उद्योगों की जो नींव उन्होंने रखी, उसी के दम पर आज देश आगे बढ़ रहा है।
शहर अध्यक्ष ने पंडित नेहरू के त्याग को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपना ऐतिहासिक श्आनंद भवनश् तक राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा जेल में लिखी गई पुस्तक श्डिस्कवरी ऑफ इंडियाश् (भारत की खोज) आज भी दुनिया की सबसे नायाब किताबों में से एक है। देश की आजादी और नवनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नमन करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।डॉ. के.पी. सेन, शिव बली सिंह, अशोक वर्धन, करण, रवि शंकर धुरिया,डॉ. शीतल सिंह, राज बहादुर गुप्ता (पूर्व शहर अध्यक्ष), इस्लाम भाई,शिवाकांत मिश्रा, कृष्ण गोपाल धुरिया, भैया लाल पटेल, अमरेश सिंह, शिवपाल, सुखदेव गांधी, धीरू पांडे, सैयद वारिस अली एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता।


No comments:
Post a Comment