सेवा समर्पण की अद्भुत मिसाल बने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

सेवा समर्पण की अद्भुत मिसाल बने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव

राष्ट्रभक्त शिवकरन सिंह ने किया स्वागत व सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । वीर बलिदानियों और अमर सूरमाओं की पावन धरती फतेहपुर ने हमेशा राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण की भावना रखने वाले सपूतों को जन्म दिया है। वर्तमान समय में जहां अधिकांश लोग केवल अपने स्वार्थ तक सीमित दिखाई देते हैं, वहीं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने के लिए निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन के रूप में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में जरूरतमंदों की सेवा, मरीजों की सहायता, यात्रियों की मदद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया। जाड़ा, गर्मी और बरसात की परवाह किए बिना अस्पतालों, बस स्टैंड,

डा. अनुराग को सम्मानित करते राष्ट्रभक्त शिवकरन सिंह।

रेलवे स्टेशन, विद्यालयों और धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका लगातार देखने को मिली। उनकी इसी निस्वार्थ सेवा भावना और जनसंपर्क के चलते पुनः हुए चुनाव में उन्हें दूसरी बार इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का चेयरमैन चुना गया। उनके दोबारा निर्वाचित होने पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और लोग इसे सेवा तथा समर्पण की जीत बता रहे हैं। इसी अवसर पर राष्ट्रहित में 22 हजार किलोमीटर नंगे पांव भारत परिक्रमा कर चुके विशुद्ध मानवधर्म के क्रांतिवीर प्रचारक और राष्ट्रभक्त शिवकरन सिंह ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। शिवकरन सिंह ने सात अक्टूबर 2009 से 25 मार्च 2025 तक भारत माता की ध्वजा लेकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभर में यात्रा की तथा 80 हजार से अधिक नीम, पीपल, बरगद, आम, आंवला, चंदन, तुलसी, शमी और बेलपत्र जैसे जीवनोपयोगी पौधों का वृक्षारोपण भी किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी धाम से लाई गई पावन चुनरी पहनाकर तथा प्रसाद भेंट कर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान आशुतोष श्रीवास्तव सहित कई राष्ट्रप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजहित, राष्ट्रसेवा और सर्वे भवन्तु सुखिन की भावना को साकार करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सभी ने समाज में एकता, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages