देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी थाना बबीना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर ट्रॉली, अवैध असलहा कारतूस बरामद, कृपया अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के बबीना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर झरर घाट के जंगल ग्राम
बडौरा थाना बबीना जनपद झाँसी से पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अनूप सिंह यादव उर्फ दादा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सुकुवा थाना बबीना जिला झांसी उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से मु0अ0सं0 147/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गया ट्रैक्टर जॉन डियर रंग हरा UP93 BP7243 मय ट्राली व चेंचिस न0 1PY5105DLLA017294 इंजन नं0- PY3029D581782, 01 अवैध तमंचा देशी 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा मु0अ0सं0 152/2026 धारा 109 (1) बी.एन.एस. व 3/25/28 आयुध अधिनयम पंजीकृत कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


No comments:
Post a Comment