देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी विकास प्राधिकरण सभागार में आज दिनांक 29 मई 2026 को झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.) वर्कशॉप–2 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सभी आवंटियों को ओ.टी.एस. योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं के चिन्हित डिफाल्टर आवंटियों से पत्राचार एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में आवंटियों ने सहभागिता की तथा ओ.टी.एस. योजना से संबंधित अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ओ.टी.एस. योजना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के अंतर्गत डिफाल्टर आवंटियों को दंड शुल्क में विशेष रियायत प्रदान की जा रही है। साथ ही देय धनराशि एकमुश्त जमा करने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने आवंटियों से अपील की कि वे योजना की निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर अपनी संपत्तियों से संबंधित लंबित देयताओं का शीघ्र निस्तारण कराएं।
कार्यशाला के दौरान आवंटियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं शंकाओं का अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया तथा उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। आवंटी आवास बंधु की आधिकारिक वेबसाइट अथवा प्राधिकरण की वेबसाईट (www.jdaup.in) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा पुनः समस्त आवंटियों से अपील की गई है कि वे ओ.टी.एस. योजना का लाभ उठाकर अपनी बकाया देयताओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि योजना का लाभ न लेने अथवा भुगतान न करने की स्थिति में उ.प्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-40 के अंतर्गत नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यशाला में मा० मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना – न्यू झांसी के अंतर्गत आवासों (EWS/LIG) श्रेणी के भूखण्डों निस्तीकरण कराने वाले आवंटियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिसमे आवंटियों द्वारा भूखंड न लेने हेतु अपनी वित्तीय स्थिति से अवगत कराया गया जिसके संबंध में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा भूखंड की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उक्त आवंटियों की हैंड होल्डिंग हेतु विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया था । उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आवंटियों से अपील की गई कि वे अपने भूखण्डों का निरस्त न कराएं। अपितु बैंक लोन प्राप्त कर भूखंड प्राप्ति हेतु प्रयास किए जाए। जिसमे बैंकों के अधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु सहमति दी गई, उक्त कार्यशाला में नगर नियोजक श्री विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न बैंकों प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment