किसान ने लेखपाल पर नक्शा बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

किसान ने लेखपाल पर नक्शा बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

पैलानी / बांदा, के एस दुबे ।  जनपद के तहसील पैलानी क्षेत्र के निवासी संदीप सिंह ने लेखपाल पर खेत का नक्शा बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पिपरहरी निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि का नक्शा बनवाने के लिए लेखपाल से संपर्क किया गया था। आरोप है कि लेखपाल द्वारा 10000 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई। पीड़ित ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही तो लेखपाल ने बाद में पैसे देने की बात कहते हुए कागज जमा करने को कहा।


पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके रिश्तेदार राजा सिंह की फोन पर लेखपाल से बातचीत हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में उप जिलाधिकारी पैलानी और आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने तहसील पैलानी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों और गरीब मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages