बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कार लिया, मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है वही पुलिस इस घटना की जाँच मे जुट गयी है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बगेहटा गांव की रहने वाली महिला गुवसबा पत्नी सलमान उम्र 24 वर्ष मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि अंदर से दरवाजा बंद करके अज्ञात कारणों के चलते पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही परिजनों क़ो जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया । सूचना मिलते ही मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे जहाँ परिजनों की
मौजूदगी मे अंदर से बंद दरवाजा क़ो तोड़वाया, और फील्ड यूनिट टीम बुलवाकर जांच पड़ताल करवाया, मौके मे मृतका के मायके पक्ष के लोग लोग मौजूद रहे हैं। वही नायब तहसीलदार मनोहर सिंह की मौजूदगी पर शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुवे शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जिसका बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी। मृतक महिला की एक 1.5 वर्ष की एक पुत्री है। महिला के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वही वह इस घटना को देखते हो परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है, उधर बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया घटना की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है, तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment