जिला पंचायत सदस्य ने भेंट किए खिलौने व पुस्तकें
फतेहपुर, मो शमशाद । हुसैनगंज कस्बे के आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों को जिला पंचायत विभाग की तरफ से निःशुल्क कुर्सी मेज, खिलौने व पुस्तकें उपहार के रूप में दिया। यह उपहार पाकर आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी व बच्चों ने ताली बजाकर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी व हुसैनगंज के जिला पंचायत सदस्य राम किशोर को धन्यवाद दिया। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि जिला पंचायत की तरफ से क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बैठने की व्यवस्था थी। श्री लोहारी ने बताया कि जिला पंचायत की तरफ से क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी में कुर्सी, मेज, पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। जहां बच्चे
![]() |
| कुर्सी मेज सौंपकर बच्चों के साथ समय बिताते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी। |
जमीन या चटाई में बैठते हैं। इसकी शुरूआत हुसैनगंज द्वितीय आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को गुरूवार को कुर्सी मेज, हाथी घोड़ा सवारी, खिलौने आदि देकर की गई है। श्री लोहारी ने बताया कि उनके क्षेत्र के रामपुर आंगनबाड़ी केन्द्र, सीर इब्राहिमपुर, जमरावां व लोहारी आंगनबाड़ी के बच्चों को सभी सामान निःशुल्क अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि योगी सरकार में प्राइमरी विद्यालय सड़क सुरक्षा का लगातार विकास हो रहा है। प्रदेश के प्रत्येक बच्चे के जन्म के पहले गर्भ में ही पुष्टाहार देकर व जन्म के बाद विद्यालय जाने के पहले मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा लगातार हो रहा है। उन्होने आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी के कार्यों की सराहना की। सभी सामान निःशुल्क हुसैनगंज आंगनबाड़ी को दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सहायिका नीलम, छेऊका हुसैनगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राम किशोर, पुष्पेन्द्र, नीरज अग्निहोत्री, बलराम मिश्रा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment