जिलाध्यक्ष रेनू गुप्ता ने घोषित की कार्यकारिणी,सौंपी जिम्मेदारी
बांदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की ओर से बांदा शहर के सदर बाजार क्रय विक्रय समिति श्री हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कर महिला शक्ति का आह्वान करते हुए नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू गुप्ता (डॉली) ने देश और समाज हित में नारी शक्ति का आह्वान करते हुए नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संपूर्ण मातृशक्ति को शसक्त और कर्मठ बनाने का बल दिया।जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू ने घोषित कार्यकारिणी का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृशक्ति को मजबूत बनाने के लिए श्रीमती अनुरेखा शुक्ला को जिला प्रभारी,श्रीमती
रुक्मिणी को जिला महामंत्री,सीमा गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर्या जी को जिला कोषाध्यक्ष,श्रीमती लीला को जिला मीडिया प्रभारी,श्रीमती उमा को जिला उपाध्यक्ष, मीना देवी को जिला मंत्री,मधु गुप्ता को जिला मंत्री,अनुराधा सेन महामंत्री,पूनम राजपूत जिला मंत्री, तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रागिनी गुप्ता,रेनू अनुरागी,मंजू राजपूत,दीपा गुप्ता,सुखरानी,रेनू सोनी,मिथलेश कुमारी,अर्चना, रत्ना ,देवमणि,मीना,मंजू,ममता,रचना,रामदेवी आदि को शामिल करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने और अपने अपने पद के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने की जिम्मेदारी दी गई है।


No comments:
Post a Comment