बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे मे बुधवार की सुबह स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नन्द का बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचने, पर कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी व गौ माता को पूजने वाले व मानने वाले लोगों ने फूलों से वर्षा कर जोरदार स्वागत किया है। कमासिन रोड स्थित प्रसिद्ध माँ मढीदाई मंदिर पर पहुंचे और अपने उद्बोधन में कहा की गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का महत्वपूर्ण आधार है, गौ माता की रक्षा करना हर सनातनी का कर्तव्य है। कहा की हम उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा मे यह यात्रा निकाल रहे हैं, लगभग 118 विधानसभा की यात्रा कर चुके है। और आज बबेरू विधानसभा में आए हुए हैं, और लोगों से अपील किया है कि समाज को एकजुट होकर गौ हत्या को रोकना चाहिए, और कहा कि जो लोग गाये काटेंगे हम सनातनी गौकशी
करने वालों को सबक सिखाएंगे, सनातन धर्म गौ संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए लोगो को संदेश दिया है। वही कहा है की सनातन को मानने वाला व्यक्ति भी अगर सत्ता में आता है तो वह गाय को पशु कहना जारी रखता है, उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 10 सालों से सत्ता पर हैं, और हिंदूओ ने उन्हें बहुमत दिया है, फिर भी वह गाय को पशु की सूची से हटाकर गौ माता का दर्जा नहीं दे पाए हैं, सभी लोग चाहते हैं की गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाए, वही लोगो से अपील किया है की 2027 के चुनाव में लोग गौ माता के मुद्दे पर ही वोट देंगे. इस मौके पर आदित्य स्वरूप पाण्डेय, राजू द्विवेदी, संकटा प्रसाद, श्याम जी मिश्रा, विवेक कुमार,किशन शुक्ला, ओम नारायण विदित ,ज्ञान सिंह, दिलीप सोनी,नरेंद्र यादव, अखिलेश पाल अभिषेक वर्मा छेदीलाल गुप्ता, अमन वर्मा के के महंतसहित अन्य लोग मौजूद रहे, इस मौके पर बबेरू कस्बे में यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत सहित पूरा कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment