13 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ड्राइवर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

13 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ड्राइवर

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के तत्वावधान में व्यावसायिक वाहन चालकों ने अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर बांदा में जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों के एक जत्थे ने जिलाधिकारी  कार्यालय पहुंचकर संभागीय परिवहन अधिकारी को संबोधित एक मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।  देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने के बावजूद चालकों को सामाजिक सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। हाइवे पर ट्रक चालकों के साथ होने वाली लूटपाट व मारपीट पर कड़े अंकुश की मांग की गई।  55 वर्ष की आयु पूरी होने पर चालकों के लिए पेंशन योजना लागू करने, दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख बीमा राशि तथा अपंगता पर 5 लाख


सहायता राशि देने की मांग रखी गई। चालकों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने और आवास योजना के तहत घ्5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया। चालकों के लिए जगह-जगह वाहन पार्किंग, विश्राम गृह, शौचालय, निरूशुल्क मेडिकल सुविधा, पीएफ तथा बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सरकारी मदद की मांग उठाई गई।

 भारी वाहन लाइसेंस शुल्क कम करने और हर वर्ष 1 सितंबर को ड्राइवर दिवसष् घोषित करने की अपील सरकार से की गई। कोरोना महामारी हो या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा, देश की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में चालकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया है। ऐसे में सरकार का यह कर्तव्य है कि वह चालकों के हित में ठोस नीतियां बनाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यावसायिक व भारी वाहन चालक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages