अतर्रा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव; पुलिस जांच में जुटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

अतर्रा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव; पुलिस जांच में जुटी

अतर्रा /बांदा, के एस दुबे । जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड के पास इटरा गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।  शव के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान लवकुश यादव पुत्र मनी यादव, निवासी ग्राम पचोखर के रूप में हुई है। मृतक के पिता मनी यादव ने बताया कि उनका बेटा लवकुश मंगलवार शाम लगभग 4 बजे कृषि कार्य के लिए


डीजल लेने अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। लवकुश अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अतर्रा थाना पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। युवक के साथ गए उसके दोनों दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages