बांदा, के एस दुबे । जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बांदा में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोकसभा प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहा से महेश्वरी देवी मंदिर होते हुए अशोक लाट तक विशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी युवाओं और छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया और उनके साथ अभद्रता की। छात्रों के समर्थन में पीएम आवास की ओर बढ़ रहे सपा सुप्रीमो
अखिलेश यादव और पार्टी सांसदों को जबरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बांदा में कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा अखिलेश यादव को रिहा किए जाने के बाद ही सपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी श्विदितश्, निलेश श्रीवास, राजन चंदेल, आमिर खान मनी, विजय करण, राम लाल प्रजापति, वीरेंद्र गुप्ता, वृंदावन वैश्य, इमरान अली राजू, राजकुमार गुप्ता राजू, किरण यादव, रजनी यादव, बबलू श्रीवास, इरफान खान, कुतैबा जमा, मनी कश्यप, अशोक गौर और अशोक श्रीवास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment