सीएम योगी के दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा ने बनाई 15 समितियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

सीएम योगी के दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा ने बनाई 15 समितियां

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक, जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

फतेहपुर, मो शमशाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पच्चीस जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को डाक बंगले में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को 15 अलग-अलग समितियों में विभाजित किया गया है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि रैली

सीएम के आगमन को लेकर तैयारी बैठक लेते क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष।

प्रमुख की जिम्मेदारी पुष्पराज पटेल और पंकज त्रिवेदी, मंच परिसर की व्यवस्था रामप्रकाश गुप्ता और अखिलेश कुमार, प्रदर्शनी की जिम्मेदारी रेखा सरोज, पार्किंग की जिम्मेदारी सुमित द्विवेदी तथा यातायात व्यवस्था ओम मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं विशिष्ट गैलरी की जिम्मेदारी अभिषेक शुक्ला, भोजन व्यवस्था सुधीर मिश्रा और आशीष तिवारी, विशिष्ट जलपान नीरज गुप्ता, प्रेस एवं मीडिया प्रबंधन प्रवीण सिंह, साज-सज्जा पंकज त्रिपाठी और विनय तिवारी, पेयजल व्यवस्था मधुराज विश्वकर्मा को दी गई है। पास वितरण का कार्य नीरज सिंह और उदय लोधी जबकि कॉल सेंटर की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार संभालेंगे। विधानसभा स्तर पर वाहन व्यवस्था के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जहानाबाद की जिम्मेदारी रेखा मिश्रा, बिंदकी की सुनीता गुप्ता, सदर की सुशीला मौर्य, अयाह-शाह की कुलदीप भदौरिया, हुसेनगंज की शिवाकांत तिवारी, खागा विधानसभा की वाहन व्यवस्था विमलेश पांडेय को सौंपी गई है। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages