21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के आह्वान पर शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालयों पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में बांदा में भी दोपहर 2:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना आयोजित होगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा एवं जनपदीय संरक्षक जानकी शरण शुक्ल ने बताया कि गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन के दौरान शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कृषि राज्यमंत्री को सौंपा गया था, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। धरने को सफल बनाने के लिए


संगठन के जिलाध्यक्ष बालाराम एवं संगठन मंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने बताया कि 28 जुलाई को अपराह्न 2:00 बजे डीआईओएस कार्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय मांगपत्र तथा जनपद की शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages